मिशन शक्ति
PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में 100 दिवसीय विशेष महिला जागरुकता अभियान के तहत हो रहे मिशन शक्ति का आयोजन स्थानीय विद्यालय के प्रागंण में दिनांक 04.09.2024 को किया गया | मिशन शक्ति का संकल्प डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन हैं जिसका मुख्य उद्धेश्य महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता तथा महिला सुरक्षा के बारे में हैं |
स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रोशनी सेवक के नेतृत्व में मिशन शक्ति का आयोजन विद्यालय में किया गया जिसका आयोजक जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग डूंगरपुर (राजस्थान) हैं |
मिशन शक्ति 100 दिन की योजना हैं जो दिनांक 21 जून से प्रारंभ होकर 04 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण की जानकारी जिले के अलग अलग विद्यालयों तथा स्थानों पर महिलाओ ओर विद्यालय में अध्यनरत छात्राओ को दी जाएगी |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें