जिला स्तर खेलकूद प्रतियोगिता चरण I
जिला स्तर खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी के विद्यार्थियों ने अमर शहीद नाना भाई खाट रा.उ. मा. वि.रास्तापाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया हैं जिसके 19 वर्ष में 3 खिलाडी राज पाटीदार (125KG), नवीन पाटीदार (71KG) और जयनीत पाटीदार (65KG) विजेता तथा एक खिलाडी 17 वर्ष पार्थ पाटीदार उपविजेता रहा |
साथ ही डूंगरपुर में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा दोनों ने लोहे के चने चबाने जैसा प्रदर्शन किया हैं | विद्यालय की बालिका नंदिनी पाटीदार, दिव्या पाटीदार, चांदनी पाटीदार, पल्लवी पाटीदार तथा निष्ठा पाटीदार उपविजेता रही| विद्यालय में सभी खिलाडीयों , कुश्ती के प्रभारी प्रेयांशु त्रिवेदी, बैडमिंटन छात्रा के प्रभारी चन्द्ररेखा राठोड, बैडमिंटन छात्र के प्रभारी दिनेश चन्द्र पाटीदार का सम्मान किया गया|





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें