विद्यालय परिचय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चितरी राजस्थान के दक्षिणी जिले डूंगरपुर के उपखंड गलियाकोट का मुख्य विद्यालय हैं | जिसमे प्रति वर्ष लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी अलग अलग कक्षाओ कक्षा 1 से 12 में अध्यनरत हैं | विद्यालय में विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि तथा कंप्यूटर विज्ञान के संकाय का अध्ययन निरंतर रूप से प्रगतिशील हैं जिसके कारण प्रतिवर्ष का परिणाम श्रेष्टतम रहता हैं | विद्यालय में इसके अतिरिक्त कोशल शिक्षा के दो ट्रेड भी कार्यरत हैं | विद्यालय निरंतर अपनी श्रेष्टता प्रत्येक क्षेत्र जैसे पढाई, अनुशासन, खेल, कला, विज्ञान, सामाजिक गतिविधियों तथा राष्ट्र के कार्यो से जाना जाता हैं | विद्यालय में करीबन 50 पद कार्मिको के स्वीकृत हैं जो विद्या...
राज ने जीता रजत ताज राज्य स्तर खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी के विद्यार्थी राज पाटीदार ने कुश्ती के 125KG भार वर्ग में रजत पदक जीत कर सम्पूर्ण विद्यालय, उपखंड गलियाकोट तथा जिला डूंगरपुर का मान बढाया हैं | विद्यालय की प्राध्यापिका शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सुशीला पाटीदार के महत्वपूर्ण योगदान के बदोलत आज विद्यालय के छात्र ने विजयी झंडा लहराया हैं जो गौरव की बात हैं |