सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज ने जीता रजत ताज

  राज ने जीता रजत ताज  राज्य स्तर खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी के विद्यार्थी राज पाटीदार ने कुश्ती के 125KG भार वर्ग में रजत पदक जीत कर सम्पूर्ण विद्यालय, उपखंड गलियाकोट तथा जिला डूंगरपुर का मान बढाया हैं | विद्यालय की प्राध्यापिका शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सुशीला पाटीदार के महत्वपूर्ण योगदान के बदोलत आज विद्यालय के छात्र ने विजयी झंडा लहराया हैं जो गौरव की बात हैं |  

हिंदी दिवस एवं जल महोत्सव कार्यक्रम

 हिंदी दिवस एवं जल महोत्सव कार्यक्रम  दिनांक 14.09.2024 को स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में प्रखर राजस्थान सप्ताह के तहत हिंदी दिवस तथा जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे विद्यालय के प्राध्यापक श्री कैलाश चन्द्र पाटीदार ने जल की महत्ता तथा विद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती रमिला बुनकर ने हिंदी की महत्ता के बारे में संबोधन किया| दोनों ही कर्मठ और जुझारू कर्मचारियों द्वारा ज्ञान की बोछार की गयी जिसमे विद्यार्थियों पर अनुकूल प्रभाव हुआ |

जिला स्तर खेल कूद प्रतियोगिता चरण I

  जिला स्तर खेलकूद प्रतियोगिता चरण I  जिला स्तर खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी के विद्यार्थियों ने अमर शहीद नाना भाई खाट रा.उ. मा. वि.रास्तापाल  में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया हैं जिसके 19 वर्ष में 3 खिलाडी  राज पाटीदार (125KG), नवीन पाटीदार (71KG) और जयनीत पाटीदार (65KG) विजेता तथा एक खिलाडी 17 वर्ष पार्थ पाटीदार उपविजेता रहा | साथ ही डूंगरपुर में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा दोनों ने लोहे के चने चबाने जैसा प्रदर्शन किया हैं | विद्यालय की बालिका नंदिनी पाटीदार, दिव्या पाटीदार, चांदनी पाटीदार, पल्लवी पाटीदार तथा निष्ठा पाटीदार उपविजेता रही| विद्यालय में सभी खिलाडीयों , कुश्ती के प्रभारी प्रेयांशु त्रिवेदी, बैडमिंटन छात्रा के प्रभारी चन्द्ररेखा राठोड,   बैडमिंटन छात्र के प्रभारी दिनेश चन्द्र पाटीदार का सम्मान किया गया|

पुस्तकालय दिवस

 पुस्तकालय दिवस  दिनांक 10.09.2024 को स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में प्रखर राजस्थान सप्ताह के तहत पुस्तकालय दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 1-8 के सभी विद्यार्थी तथा अध्यापको ने  विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के बारे में बताया और जाना तथा उनकी महत्वपूर्णता समझी |

प्रखर राजस्थान

  प्रखर राजस्थान कार्यक्रम            PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के तहत READ-A-THON गतिविधि का आयोजन दिनांक 09.09.2024 को समय 11:50AM से 12:25PM तक कक्षा 1-8 के लिए आयोजित किया गया| विद्यालय के कक्षा 1- 8 तक अध्यापन करवाने वाले समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका और विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।  अन्य आवश्जायक जानकारिया  *सप्ताह के लिए प्राथमिकताएँ:* 1. सभी स्कूलों में *10 सितंबर* को *लाइब्रेरी दिवस* का आयोजन करें 2. *14 सितंबर* को *हिंदी दिवस समारोह* का आयोजन करें *पढ़ने की रणनीतियाँ:*  https://bit.ly/Prakharreadingstrategies 📚 *Reading Resources:*📚 *StoryWeaver:* https://bit.ly/StoryWeaver-PrakharRajasthan *LiteracyCloud:* https://literacycloud.org/ 📚📚 *All Resources:*📚📚 *Google Drive Link:* https://bit.ly/PrakharResources *Reading Corner Article:* https://bit.ly/readingcorner-prakhar

उपखंड स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी बैठक

उपखंड स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी बैठक              PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में दिनांक 06.09.2024 को विद्यालय समय के पश्चात उपखंड स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे ब्लॉक शिक्षा संरक्षक श्री जयेश कुमार पाटीदार, ACBEO श्री मनोज कुमार पाटीदार, प्रशासनिक अधिकारी श्री दिलीप डामोर, श्री विनोद भोई, श्री कमलेश पाटीदार तथा उपखंड गलियाकोट के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।  चित्र 1 &2 समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी उपखंड गलियाकोट                                                  चित्र 3 &4 CBEO एवं ACBEO द्वारा संबोधन                        बैठक में संबोधन के पश्चात मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अलग अलग विषयों पर चर्चा की तथा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जिसमे विद्यालय के तीनो मंत्रालयिक कर्मचारी A...

उपप्राचार्य रमेशचन्द्रजी पाटीदार को जिला शिक्षक सम्मान

    जिला शिक्षक सम्मान समारोह 2024               PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी के उपप्राचार्य श्री रमेशचन्द्रजी पाटीदार को दिनांक 05.09.2024 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट  शैक्षिक कार्य के लिए जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो पुरे विद्यालय परिवार के साथ जिला डूंगरपुर के लिए गौरव की बात हैं |                 चित्र 1 - श्री रमेशचंद्र पाटीदार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित होते हुए चित्र 2 - विद्यालय के साथियों के साथ ख़ुशी साझा करते हुए    चित्र 3 & 4 जिला स्तर पर प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड 

मिशन शक्ति

 मिशन शक्ति  PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में 100 दिवसीय विशेष महिला जागरुकता अभियान के तहत हो रहे मिशन शक्ति का आयोजन स्थानीय विद्यालय के प्रागंण में दिनांक 04.09.2024 को किया गया | मिशन शक्ति का संकल्प डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन हैं जिसका मुख्य उद्धेश्य महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता तथा महिला सुरक्षा के बारे में हैं | स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रोशनी सेवक के नेतृत्व में मिशन शक्ति का आयोजन विद्यालय में किया गया जिसका आयोजक जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग डूंगरपुर (राजस्थान) हैं |  मिशन शक्ति 100 दिन की योजना हैं जो दिनांक 21 जून से प्रारंभ होकर 04 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण की जानकारी जिले के अलग अलग विद्यालयों तथा स्थानों पर महिलाओ ओर विद्यालय में अध्यनरत छात्राओ को दी जाएगी |                               चित्र 1 - मिशन शक्ति की जानकारी देते हुए प्रशासन से आये अधिकारी     

शिक्षक दिवस समारोह 2024

                           शिक्षक दिवस समारोह 2024                  PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में आज दिनांक 05.09.2024 को शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही अनुशासित तथा उत्साह के साथ मनाया गया | सुबह विद्यालय की प्रार्थना के पश्चात 08:00 बजे विद्यालय स्तर का शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत छात्र संसद के द्वारा की गयी |              छात्र संसद के अध्यक्ष मनमीत सिंह चौहान, उपप्रधानमंत्री संजना मीणा तथा साथ ही पूरी छात्र संसद के समूह ने शिक्षक दिवस की योजना तथा आयोजन सुचारू रूप से विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री रमेश चन्द्र बुनकर के मार्गदर्शन में  किया |               शिक्षक दिवस के आयोजन की शुरुआत माँ सरस्वती  वंदना तथा ईश वंदना के साथ हुई | कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान श्री धर्मेन्द्रजी खटीक, विशिष्ठ अतिथि उपप्राचार्य श्री पारस कुमार जैन, श्री...

विद्यालय परिचय

                                   विद्यालय परिचय                    पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चितरी राजस्थान के दक्षिणी जिले डूंगरपुर के उपखंड गलियाकोट का मुख्य विद्यालय हैं | जिसमे प्रति वर्ष लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी अलग अलग कक्षाओ कक्षा 1 से 12 में अध्यनरत हैं | विद्यालय में विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि तथा कंप्यूटर विज्ञान के संकाय का अध्ययन निरंतर रूप से प्रगतिशील हैं जिसके कारण प्रतिवर्ष का परिणाम श्रेष्टतम रहता हैं | विद्यालय में इसके अतिरिक्त कोशल शिक्षा के दो ट्रेड भी कार्यरत हैं |                         विद्यालय निरंतर अपनी श्रेष्टता प्रत्येक क्षेत्र जैसे पढाई, अनुशासन, खेल, कला, विज्ञान, सामाजिक गतिविधियों तथा राष्ट्र के कार्यो से जाना जाता हैं | विद्यालय में करीबन 50 पद कार्मिको के स्वीकृत हैं जो विद्या...