शिक्षक दिवस समारोह 2024
PM श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में आज दिनांक 05.09.2024 को शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही अनुशासित तथा उत्साह के साथ मनाया गया | सुबह विद्यालय की प्रार्थना के पश्चात 08:00 बजे विद्यालय स्तर का शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत छात्र संसद के द्वारा की गयी | चित्र- 1 & 2 ईश वंदना तथा दीप प्रज्वल्लन एवं अध्यक्ष तथा विशिष्ठ अतिथि मंच पर विराजित
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र संसद के सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस तथा इसके मनाने के उपलक्ष्य के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही शिक्षको की महानता के बारे में संबोधन किया | विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में इसी तरह कार्य करने तथा सफलता के बारे में संबोधन दिया | विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती विभिषा टेलर के द्वारा बहुत ही अच्छा संगीत प्रस्तुत किया गया | उपप्राचार्य श्री पारस कुमार जैन के द्वारा भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बहुत ही अच्छा ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक संबोधन दिया | उपप्राचार्य श्री रमेश चंद्र पाटीदार का सम्मान जिला स्तर पर होने के कारण उनको कार्यक्रम को बीच में विराम देकर जाना पड़ा |
सभी के संबोधन के पश्चात छात्र संसद के द्वारा शिक्षको के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल जैसे रुमाल झापट, निम्बू चम्मच दोड़, कंचा फेंक तथा गुब्बारे फुलाने जैसे खेल आयोजित किए गये जिसमे विधार्थियों ने बड़े उत्साह तथा अनुशासित तरीके से दर्शक की भूमिका निभायी तथा शिक्षको ने भी उसी उत्साह के साथ भाग लिया |
चित्र - 5 &6 संस्था प्रधान एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमती सुशीला पाटीदार का छात्र संसद द्वारा सम्मान

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें